चंडीगढ़: कोहरे के चलते एयरपोर्ट पर विजीबिलिटी घटी, उड़ानें प्रभावित और ट्रेनें भी लेट

चंडीगढ़ में बढ़ती ठंड के चलते कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ बुधवार को शहर के कई इलाकों में धुंध देखने को मिली। बढ़ते कोहरे के चलते आने - जाने पर काफी असर पड़ रहा है। जिस वजह से कई वाहन अपने निर्धारित समय पर ना पहुंच कर देरी से पहुंच रहे हैं।

Janbhawana Times

चंडीगढ़ में बढ़ती ठंड के चलते बुरा हाल है।स्थानीय लोगों को कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को शहर के कई इलाकों में धुंध देखने को मिली। बढ़ते कोहरे के चलते आने - जाने पर काफी असर पड़ रहा है। जिस वजह से कई वाहन अपने निर्धारित समय पर ना पहुंच कर देरी से पहुंच रहे हैं।

बता दें, चंडीगढ़ में अचानक से तापमान में आयी गिरावट की वजह से आने - जाने में लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर - 26 , मनीमाजरा और सुखना लेक के आस - पास विजिबिलिटी लगभग 50 मीटर से कम रही। मौसम विभाग का कहना है धुंध अगले दो दिन तक पड़ने सम्भावना है , और साथ ही सावधान रहने की सलह भी दी।

बुधवार सुबह 9 बजे शहर के कई रूटों पर बसें समय पर न पहुंच कर देरी से पहुंची। शहर का बुधवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से अधिक था।

वहीँ मौसम विभाग के एक निदेशक मनमोहन सिंह ने जानकारी दी की आने वाले दो दिनों में काफी धुंध देखने को मिलेगी। जिसके कारण येलो अलर्ट भी जारी किया गया। साथ ही यह बताया की 25 दिसंबर को हलके बादल छाए रहने की संभावना है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में बहुत ठंड बढ़ सकती है। वहीँ मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। साथ ही सुबह और शाम के वक्त कुछ धुंध देखने को रहेगी लेकिन दोपहर के समय अच्छी धूप के साथ मौसम एकदम साफ़ रहेगा।

फ्लाट्स में हुई देरी

चंडीगढ़ में अचानक से आए मौसम बदलाव के कारण आने - जाने में काफी रुकावट हो रही है। वहीं कई वाहन अपने निर्धारित समय पर न पहुंच कर देरी से पहुंच रहें है। वहीँ लगातार दूसरे दिन बुधवार को शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट फ्लाइट्सर देरी से आ- जा रही है। देर शाम तक करीब 7 बजे करीब 12 फ्लाट्स के आने में देरी हुई..इसके अलावा 15 अन्य फ्लाट्स ने देरी से उड़ान भरी। इसके आलावा 4 फ्लाइट्स को ख़राब मौसम के कारण रद्द करना पड़ा।

ये भी पढ़ें.....

अमृतसर: बॉर्डर के नज़दीक फैंसिंग के ऊपर से हेरोइन फेंकी, BSF ने की फायरिंग तो भाग खड़े हुए तस्कर

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag