छत्तीसगढ़: एक साथ 21 हजार हनुमान भक्तों ने किया सुंदरकांड का पाठ, भिलाई ने रचा नया इतिहास

छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में सुंदरकांड के पाठ ने आज नया इतिहास रच दिया। करीब 21 हजार हनुमान भक्तों ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ किया। बता दें कि सुंदरकांड ने दो-दो वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किया।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में सुंदरकांड के पाठ ने आज नया इतिहास रच दिया। करीब 21 हजार हनुमान भक्तों ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ किया। बता दें कि सुंदरकांड ने दो-दो वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किया। सुंदरकांड पाठ करने के लिए 21 हजार आसन एवं एक साथ 21 हजार लोगों ने अपने दोनों हाथ उठाकर हनुमान जी का जयकारा लगाया और यह वर्ल्ड रिकार्ड बन गया।

वहीं कार्यक्रम की समाप्ति के बाद गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र भी दिया गया। भिलाई में सुंदरकांड का यह पहला आयोजन था। जबरदस्त भीड़ भी जुटी थी साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे। बता दें कि सुंदरकांड के पाठ के लिए भिलाई के जयंती स्टेडियम के सामने वाले आठ एकड़ के मैदान में भव्य पंडाल सजाया गया था। करीब पंद्रह दिन पहले से ही आयोजन की तैयारी चल रही थी।

सांसद विजय बघेल ने आयोजन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी थी। शाम करीब साढ़े चार बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन शुरू हुआ और करीब साढ़े छह बजे सुंदरकांड पाठ का समापन हुआ। सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम समापन के बाद सांसद विजय बघेल ने "सुख के सब साथी दुःख में ना कोय" भजन प्रस्तुत किया।

बताते चलें कि आयोजन में हिस्सा लेने के लिए निःशुल्क पंजीयन की व्यवस्था की गई थी। सांसद विजय बघेल ने गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के लिए सभी आयोजकों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं और बधाई दी। पुलिस प्रशासन एवं समस्त समाज के प्रमुखों का आभार व्यक्त किया।

वर्ल्ड रिकॉर्ड का दिया गया प्रमाण पत्र -

जानकारी के अनुसार भिलाई के सुंदरकांड पाठ में एक ही दिन में दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बने है। बताया यह जा रहा है कि विश्व में पहली बार सुंदरकांड पाठ के लिए एकसाथ 21 हजार आसन लगाए गए थे और इसके लिए भी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र मिला है। दूसरा रिकार्ड तब बना जब 21 हजार लोगों ने एक साथ अपने दोनों हाथ उठाकर जयकारा लगाया।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र इसके लिए भी दिया गया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मनीष विश्नोई ने सांसद विजय बघेल को दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा। इसके लिए सांसद ने सुंदरपाठ में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

calender
29 January 2023, 11:38 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो