मुख्यमंत्री आवास तोड़फोड़ मामला: भारतीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को दिल्ली पुलिस का नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

दिल्ली, उत्तरी जिले के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन के दौरान की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सांसद एवं भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य को नोटिस भेजा है। उन्हें 28 अप्रैल को सिविल लाइन थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दिल्ली, उत्तरी जिले के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन के दौरान की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सांसद एवं भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य को नोटिस भेजा है। उन्हें 28 अप्रैल को सिविल लाइन थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। पुलिस के मुताबिक बीते 30 मार्च को भारतीय युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री आवास के पास प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा फिल्म द कश्मीर फाइल लेकर दिए गए बयान के विरोध में आयोजित किया गया था। इस प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने जाकर मुख्यमंत्री आवास के बाद तोड़फोड़ की थी।

आपको बता दें कि पिछले महीने इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार की थी। जिसके कुछ हज दिन के बाद उन्हें इस मामले में हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी।कोर्ट ने कहा था कि उन्हें न्यायिक हिरासत में रखना अपराधों की उचित जांच के लिए आवश्यक नहीं है उच्च न्यायालय ने कहा कि आगजनी या अन्य माध्यमों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप नहीं है।इन तमाम तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

calender
26 April 2022, 01:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो