Punjab News: पंजाब में एक बड़े फिल्म उद्योग की योजना बना रहे सीएम भगवंत मान

भगवंत मान इस समय मुंबई मे हैं और इस दौरान उन्होंने पंजाब में फिल्म सिटी बनाने की इच्छा जाहिर की है।

calender

Punjab News: पंजाबी म्यूजिक को चाहने वाले न सिर्फ भारत बल्कि पूरा विश्व में भी है। न सिर्फ संगीत बल्कि पंजाबी फिल्मों का भी जादू धीरे-धीरे चारों तरफ फैल चुका है। पंजाबी संगीत और फिल्मों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब जल्द ही पंजाब में फिल्म सिटी बनने जा रही है। रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब में एक बड़ी फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना बना रहे हैं।

सीएम भगवंत मान रविवार को यानी आज मुंबई पहुंच चुके है। सीएम दो दिन के लिए मुंबई आए हुए हैं। यहां वे उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। मुंबई पहुंचने पर मान ने कहा,  "हम पंजाब में एक बड़ी फिल्म इंडस्ट्री बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए मैं बड़े प्रोडक्शन हाउस से अनुरोध करूंगा कि वे पंजाब में अपने स्टूडियो स्थापित करें। मैं पंजाब फिल्म उद्योग और बॉलीवुड का मिलाप कराने के लिए आया हूं।"

भगवंत ने कहा कि मैं फरवरी में होने वाले इनवेस्ट पंजाब कन्वेंशन के सिलसिले में कारोबारियों से मिलने और उन्हें न्यौता देने के लिए मैं मुंबई पहुंचा हूं। हम पंजाब में बड़े स्तर पर उद्योग को बढ़ावा देंगे। टीम महाराष्ट्र की ओर से गर्मजोशी भरे स्वागत और अपार सम्मान और प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

शनिवार को मोहाली में स्कूल ऑफ एमिनेंस के उद्घाटन के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा था पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान पंजाब को केवल कागज पर शिक्षा में अग्रणी राज्य दिखाया गया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब राज्य वास्तव में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में देश का नेतृत्व करेगा।

बता दें कि भगवंत मान इस समय मुंबई में हैं और इस दौरान उन्होंने पंजाब में फिल्म सिटी बनाने की इच्छा जाहिर की है। उनका मानना है कि पंजाबी संगीत और फिल्मों की बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य में फिल्म सिटी की आवश्यकता है। इससे हमारे राज्य के युवाओं को करियर बनाने के लिए सुनहरा अवसर भी मिलेगा।

First Updated : Sunday, 22 January 2023