करोड़ों की बोली पर बोले सीएम भगवंत मान, कहा- आप का कोई भी विधायक बिकने को तैयार नहीं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित आम आदमी पार्टी (आप) की बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आम आदमी पार्टी के विधायकों के लिए करोड़ों रुपए की बोली लगा रही है, परन्तु आप का कोई भी विधायक बिकने के लिए तैयार नहीं है।

Lalit Hudda

सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने गोवा में आप विधायकों के लिए करोड़ों की बोली लगाई परन्तु कोई भी विधायक नहीं बिका। उन्होंने कहा कि पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भी उन्हें खाली हाथ मोड़ दिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में अभी तक कांग्रेस पार्टी अपने मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद अगर कांग्रेस इतना अधिक समय लगाएगी तो भाजपा को तोड़-फोड़ करने का मौका मिल जाएगा।

सीएम मान ने आगे कहा कि गुजरात विधानसभा चुनावों में आप ने 13 प्रतिशत वोट हासिल कर राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड से कोयले की खान से कोयला लेकर पहली ट्रेन पहुंच चुकी है, जिससे 1500 करोड़ रुपए का लाभ हर वर्ष बिजली बोर्ड को होगा। सीएम मान ने कहा कि यह कोयले की खान 2015 से बंद पड़ी थी।

calender
19 December 2022, 03:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो