छात्रा पर हुए एसिड अटैक पर बोले-सीएम केजरीवाल, "ऐसी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पश्चिमी दिल्ली में एक नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंकने वालों के लिए कड़ी सजा की मांग की और कहा कि सरकार शहर के हर बच्चे के लिए चिंतित है। पुलिस के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के पास बुधवार को बाइक सवार दो युवकों ने 17 साल की एक लड़की पर तेजाब फेंक दिया। युवती को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट। मुस्कान

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पश्चिमी दिल्ली में एक नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंकने वालों के लिए कड़ी सजा की मांग की और कहा कि सरकार शहर के हर बच्चे के लिए चिंतित है। पुलिस के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के पास बुधवार को बाइक सवार दो युवकों ने 17 साल की एक लड़की पर तेजाब फेंक दिया। युवती को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि उसके चेहरे पर 7-8 प्रतिशत जलन हुई है और उसकी आंखें भी प्रभावित हुई हैं। उसकी जांच की जा रही है। वह बर्न आईसीयू में भर्ती है और स्थिर है। पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें मामले की सूचना सुबह करीब नौ बजे मिली और पीड़िता पर मोहन गार्डन इलाके में हमला किया गया।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि "यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आरोपियों ने इतनी हिम्मत कैसे जुटा ली? आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। दिल्ली की हर बच्ची की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है।"

वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली एलजी वीके सक्सेना के आने के बाद दिल्ली में अपराध बढ़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एलजी साहब, आपके साथ दिल्ली पुलिस है और अपराध हर दिन बढ़ रहे हैं। दिल्ली सरकार के काम में दखल देने के बजाय आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आपके आने के बाद दिल्ली में अपराध बढ़ रहे हैं।

calender
14 December 2022, 09:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो