विधानसभा मे बोले दिल्ली के CM - 'जिस दिन मोदी PM नहीं रहेंगे भ्रष्टाचार मुक्त भारत बन जाएगा'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कहते हैं, "ईडी और सीबीआई ने देश के सभी भ्रष्ट लोगों को एक पार्टी में ला दिया है। ईडी-सीबीआई ने छापा मारा और उनके सिर पर बंदूक रख दी और उनसे पूछा कि वे जेल जाना चाहते हैं या भाजपा में ... जिस दिन पीएम मोदी पीएम नहीं रहेंगे, भारत 'भ्रष्टाचार मुक्त भारत' बन जाएगा

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

लोकसभा चुनाव 2024 से करीब 1 साल पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सामने आ रहे बयानों और विपक्षी पार्टी के नेताओं को एकजुट करने का प्रयाश से उनकी रणनीति का अंदाजा लगता हैं। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी बुधवार को दिल्ली के विधासभा सदन मे बहुमत साबित करने के लिए विश्वास प्रस्ताव पेश किया और दावा किया है कि "विपक्षी सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते थे। लेकिन पर्याप्त विधायकों का समर्थन हासिल नहीं कर सके। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि हमे पता चला कि विपक्षी सदस्य हमारे खिलाफ अविस्वास प्रस्ताव लाना चाहते थे। अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सदन के 20 प्रतिशत सदस्यों के हस्ताक्षर आवश्यक है। दिल्ली विधानसभा में 70 सदस्य है जिसका मतलब है कि हस्ताक्षर 14 सदस्यों की जरूरत है।"

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि "ED और CBI ने देश के सभी भ्रष्ट लोगों को एक पार्टी में ला दिया है। ED-CBI ने छापा मारकर उनके सिर पर बंदूक रख दी और उनसे पूछा कि वे जेल जाना चाहते हैं या भाजपा में?... जिस दिन PM मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, भारत 'भ्रष्टाचार मुक्त भारत' बन जाएगा... जिस दिन उनकी सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी, भाजपा के लोगों को सलाखों के पीछे डाल देंगे, देश भ्रष्टाचार मुक्त होगा।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि ऐसे रहोगे तो 2025 तो क्या 2050 में भी चुनाव नहीं जीत पाओगे। आप कुछ ढंग का काम तो करो। ये आम आदमी पार्टी है फिर कोशिश मत करना, हमारे लोग फांसी पर चढ़ जाएंगे मगर टूटेंगे नहीं। केजरीवाल ने आप विधायकों से कहा कि डरना मत। हम बड़ा सा बड़ा वकील खड़ा कर देंगे, आठ माह से ज्यादा जेल में नहीं रहोगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'ED-CBI, ₹25 Cr—₹50 Cr—सब जोर लगा लिया, No Confidence Motion के लिए 14 विधायक नहीं कर पाए, Withdraw कर लिया। ये हमारी जगह होते तो, खूब अपमान करते। पहली बार, No Confidence Motion हारने के बाद भी विपक्ष को सत्ता पक्ष ने मौका दिया। कहते हैं ना, निंदक नियरे रखिए।'

calender
29 March 2023, 06:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो