अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार की 4 वर्ष के लिए सेना में युवाओं को भर्ती करने की योजना अग्निपथ का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times
केंद्र सरकार की 4 वर्ष के लिए सेना में युवाओं को भर्ती करने की योजना अग्निपथ का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। जिसको लेकर मामूली रूप से कांग्रेस कार्यकर्ता की पुलिस से झड़प हो गई। कांग्रेस के युवा संगठन युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता शनिवार को केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के विकास बाजार से पीएम और सीएम का पुतला लेकर जैसे ही होली गेट की तरफ बढ़े तभी पुलिस ने इनको रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से मामूली रूप से झड़प हो गई। विकास बाजार से कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला ले कर होली गेट की तरफ चले।
 
कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए मौजूद पुलिस बल ने पुतलाओं को छीनने का प्रयास किया। इसको लेकर दोनों तरफ से छीना झपटी हुई। करीब 5 मिनट के बाद पुलिस ने पीएम और सीएम का पुतला छीन लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला छीनने के बाद विकास बाजार से होली गेट तक करीब एक किलोमीटर पैदल मार्च किया। पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता यतींद्र मुकद्दम ने बताया कि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं के दम पर बनी और आज उन्हीं को ठगने का काम कर रही है। अग्नि पथ योजना हो या कोई और योजना सभी युवाओं के ,किसानों के ,महिलाओं के खिलाफ हैं।
calender
02 July 2022, 06:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो