उत्तराखंड में भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगाः CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को पारदर्शी और बेदाग सरकार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं होगा और भ्रष्टाचारियों पर सख्ती से

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को पारदर्शी और बेदाग सरकार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं होगा और भ्रष्टाचारियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। धामी शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने एवं जेलों की यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश की जनता एवं युवाओं का जोश और उमंग अद्भुत था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान एवं सतत रूप से आपातकाल के खिलाफ लम्बे संघर्ष के परिणाम स्वरूप आज देश विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपातकाल के दौरान सेनानियों ने तमाम यातनाएं सहीं। जिस लोकतंत्र को स्थापित करने में लोकतंत्र सेनानियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, आज उस लोकतंत्र में कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में सेनानियों के सपनों का लोकतंत्र स्थापित है। धामी ने कहा कि कार्मिकों को प्रति कार्य दिवस में 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने-अपने दफ्तरों में उपस्थित रहें और कार्यालयों में समय से शत-प्रतिशत उपस्थित के लिए कार्यालयों में बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। उन्होंने कार्मिकों को हिदायत देते हुए कहा कि जनपदों में प्रवास के दौरान किसी भी शिकायत पर कार्यवाही के लिए कहीं भी जा सकते हैं।

calender
25 June 2022, 06:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो