Delhi: महिला कैब ड्राइवर से लूट की कोशिश, बदमाशों ने बीयर की बोतल से किया हमला

राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर एक वारदात सामने आई है। बता दें कि दिल्ली में देर रात महिला कैब चालक से बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। आरोपियों ने महिला कैब ड्राइवर की गर्दन पर बीयर की बोतल से वार किया।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। एक बार फिर देश की राजधानी में एक महिला को निशाना बनाया गया है। बता दें कि दिल्ली में देर रात महिला कैब चालक से बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। आरोपियों ने महिला कैब ड्राइवर की गर्दन पर बीयर की बोतल से वार किया।

बताया जा रहा है कि ये घटना दिल्ली के ISBT के पास की है। यहां देर रात प्रियंका नाम की उबर कैब चालक पर लूटपाट के इरादे से दो लोगों ने हमला किया। इस दौरान प्रियंका को गई गंभीर चोटें आई है। इतना ही नहीं महिला कैब ड्राइवर की गर्दन पर 10 टांके आए है।

वहीं जख्मी हालत में पीड़िता चालक ने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल किया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्रियंका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान प्रियंका को कई टांके लगे है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag