Delhi Budget 2022 : उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में लोगों को 24 घंटे मिल रही बिजली

दिल्ली बजट 2022 : उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में सभी को 24 घंटे सभी को मिल रही बिजली

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दिल्ली सरकार आज वित्तीय वर्ष 2022- 23 का बजट पेश कर रही है। दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बार के बजट को रोजगार बजट का नाम दिया है। सिसोदिया ने बताया कि युवाओं को रोजगार देना हमारी सरकार की पहली प्रार्थमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार अगले पांच सालों में राज्य के युवाओं को 20 लाख नई नौकरियां देगी। इस बार सभी विधायकों को बजट पढ़ने के लिए टैबलेट दिए गए हैं।

दिल्ली का बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री व उपमुख्य़मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि राजधानी में सबसे अधिक योगदान सेवा क्षेत्र का है। दिल्ली के प्रति व्यक्ति आय में 16 फीसदी की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। इसके साथ ही 75 प्रतिशत घरों में बिजली का बिल जीरो आ रहा है। गली में CCTV लगाकर अपराध रोकने में मदद मिली है। सरकारी सेवाओं में डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधाओं की शुरूआत हुई। अब लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटते अब सरकार लोगों को ढूंढती है। 

मनीष सिसोदिया ने बताया राज्य में नए स्कूल बने है। लोगो को 24 घंटे बिजली मिल रही है। साथ ही मेट्रो का विस्तार हुआ है, उन्होंने बताया कि ''पिछले 7 बजट के सफल क्रियान्वयन के चलते दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों संस्थनोx में एक लाख 78 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी गई हैं। 10 लाख नौकरियां कोविड के बाद प्राइवेट सेक्टर में देखने को मिली है।

calender
26 March 2022, 11:59 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो