दिल्ली सरकार ने पूरा किया 500 तिरंगा लगाने का लक्ष्यः CM Kejriwal

आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में केजरीवाल सरकार ने राजधानी दिल्ली में 115 फीट ऊंचे 500 तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा था। यह लक्ष्य सरकार ने मंगलवार को पूरा कर लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजधानी में 500वां विशाल तिरंगा फहराया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में केजरीवाल सरकार ने राजधानी दिल्ली में 115 फीट ऊंचे 500 तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा था। यह लक्ष्य सरकार ने मंगलवार को पूरा कर लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजधानी में 500वां विशाल तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि सभी लोगों को भारत को विश्व का नंबर वन देश बनाने का संकल्प करना चाहिए। ज्ञात हो कि केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 500 विशाल तिरंगे लगाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि भारत के बाद स्वतंत्रता प्राप्त करने वाले कई देशों ने हमें पीछे छोड़ दिया है। हमारे पास दुनिया में सबसे बुद्धिमान एवं सबसे मेहनती लोग हैं, लेकिन हम पिछड़ गए हैं।

सीएम ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजना को मुफ्तखोरी कहने वालों की निंदा करते हुए कहा कि कुछ लोगों को यह कहता सुनकर काफी दुख होता है कि मुफ्त शिक्षा बंद होनी चाहिए। वे इसे मुफ्तखोरी बताते हुए कह रहे हैं कि गरीबों को सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा नहीं मिलनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आता कि मुफ्तखोरी और मुफ्त की रेवड़ी क्या होती है। अगर सरकारी स्कूल बंद कर दिए तो हमारे देश में 70 से 80 प्रतिशत बच्चे अनपढ़ रह जाएंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल तथा रोजगार को मौलिक अधिकार माना जाना चाहिए और इसे मुफ्तखोरी नहीं कहा जाना चाहिए। मयूर विहार में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारों से की। उन्होंने कहा कि एक साल पहले, हमने दिल्ली में कई सारे तिरंगे लगाने का फैसला किया था ताकि दिल्लीवासी कहीं भी जाएं तो कम से कम उन्हें उनके आसपास एक तिरंगा दिखे।

केजरीवाल ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग दिन में तीन से चार बार तिरंगा देखें। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 500 राष्ट्रीय ध्वज लगा दिए हैं। इस अवसर पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में 500 राष्ट्रीय ध्वज लगाने के सपने को साकार करने वाले इंजीनियर और ठेकेदारों का धन्यवाद किया।

calender
09 August 2022, 05:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो