दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव प्रबंधन के लिए एआई से लैस दो चैटबॉट किए शुरू

राष्ट्रीय राजधानी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले, दिल्ली पुलिस ने चुनावी ड्यूटी में तैनात अपने पुलिस कर्मियों और अर्द्ध सैनिक बलों के कर्मियों की सहायता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रौद्योगिकी से लैस दो चैटबॉट ‘चुनाव मित्र’ और ‘साइबर सारथी’ शुरू किये हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. 

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

राष्ट्रीय राजधानी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले, दिल्ली पुलिस ने चुनावी ड्यूटी में तैनात अपने पुलिस कर्मियों और अर्द्ध सैनिक बलों के कर्मियों की सहायता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रौद्योगिकी से लैस दो चैटबॉट ‘चुनाव मित्र’ और ‘साइबर सारथी’ शुरू किये हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. 

चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होंगे

अधिकारी ने बताया कि ये द्विभाषी चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होंगे. ये विधानसभा चुनाव का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे. इन एआई-आधारित चैटबॉट की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए, अधिकारी ने बताया कि ये एप्लिकेशन (ऐप) निर्वाचन आयोग और दिल्ली पुलिस द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देशों और दिशानिर्देशों का समय पर प्रसार सुनिश्चित करेंगे.

साइबर सारथी

चैटबॉट, मैसेजिंग ऐप में उपयोग की जाने वाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक रूप है. यह एक कंप्यूटर प्रोग्राम हैं जो मानव की तरह जवाब देते हैं. ‘चुनाव मित्र’ नियमों और निर्देशों तक वास्तविक समय पर (रियल टाइम) पहुंच प्रदान करता है, जबकि ‘साइबर सारथी’ साइबर सुरक्षा पर केंद्रित है. यह कर्मियों को डिजिटल उपकरणों और प्लेटफार्म के सुरक्षित उपयोग के लिए आवश्यक दिशानिर्देशों से लैस करता है, जिससे चुनाव संबंधी संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित होती है. विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘दोनों चैटबॉट चुनाव-संबंधी जानकारी के व्यापक डेटाबेस पर आधारित हैं. इन एप्लिकेशन का उपयोग क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा एक विशेष लिंक या क्यूआर कोड के माध्यम से किया जा सकता है.’’

श्रीवास्तव ने कहा कि इन एप्लिकेशन को निर्बाध चुनाव प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव पांच फरवरी को होना है जबकि मतगणना आठ फरवरी को होगी.

इस खबर को जनभावना टाइम्स ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag