पीएम मोदी से 12 साल बाद मिले तमिलनाडु CM विजय, दोनों नेताओं में क्या बातचीत हुई?
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पद संभालने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की हैं. इस बैठक में तमिलनाडु के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य प्रशासनिक मामलों पर भी चर्चा हुई है.

नई दिल्ली: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पद संभालने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की हैं. वहीं इस मुलाकात के पीछे की खास बात ये है कि थलपति विजय इससे पहले पीएम मोदी से 12 साल पहले मिले थे, जिस दौरान वह केवल एक अभिनेता थे. बता दें, खबर है कि पीएम मोदी से मुलाकात के उन्होंने राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों और लंबे समय से रुकी हुई मांगों को केंद्र सरकार के सामने रखा.
किन मुद्दों पर हुई चर्चा
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में तमिलनाडु के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य प्रशासनिक मामलों पर भी चर्चा हुई है. हालांकि बातचीत का पूरा ब्यौरा अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है, जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है.
कब सीएम विजय पहुंचे दिल्ली
दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री विजय सबसे पहले सेंट्रल दिल्ली स्थित तमिलनाडु हाउस पहुंचे. इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे उनकी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात तय थी। इस दौरान शाम को विजय प्रधानमंत्री से मिलने सेवा तीर्थ पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई. इस बैठक को लेकर अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि तमिलनाडु के हित में कौन-कौन से फैसले सामने आते हैं.
कब हुई राजनीती में एंट्री
बता दें, विजय ने फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखकर बहुत कम समय में बड़ी पहचान बनाई है। करीब दो साल पहले अपनी पार्टी TVK के जरिए राजनीति में एंट्री करने वाले विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि पूर्ण बहुमत न मिलने के कारण उन्हें गठबंधन सरकार बनानी पड़ी. इसके बावजूद मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही विजय लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं और उनके फैसलों की चर्चा पूरे राज्य में हो रही है.
पीएम मोदी ने दी थी बधाई
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी थी. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के लोगों के विकास और बेहतर जीवन के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी। बता दें, हाल ही में विजय ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा फैसला लेते हुए सिनेमाघरों को दिन में पांच शो चलाने की अनुमति दी थी. बताया जा रहा है कि करीब 70 साल बाद ऐसा फैसला लिया गया है. वहीं अब देखना होगा पीएम से मुलाकात के बाद तमिलनाडु के हित में क्या बड़े फैसले लिए जाते है.


