Delhi Shopping Festival 2023 : भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल,दुनिया भर के लोग करेंगे शिरकत

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को घोषना करते हुए कहा है कि 28 जनवरी से 26 फरवरी (2023 में) तक 30 दिवसीय दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल होगा। हम इसे अभी शुरू कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि कुछ सालों में हम इसे दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल बना देंगे।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल(Delhi CM Arvind Kejriwal) ने बुधवार को घोषना करते हुए कहा है कि 28 जनवरी से 26 फरवरी (2023 में) तक 30 दिवसीय दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल(Delhi Shopping Festival 2023) का आयोजन किया जाएगा। यह भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल होगा। हम इसे अभी शुरू कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि कुछ सालों में हम इसे दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल बना देंगे।

 

सीएम ने आगे कहा कि दिल्ली और इसकी संस्कृति का अनुभव करने के लिए देश भर के साथ-साथ दुनिया भर से लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। यह खरीदारी का एक अनूठा अनुभव होगा। भारी छूट की पेशकश की जाएगी। पूरी दिल्ली को सजाया जाएगा। प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जाएगा.

 

साथ ही उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से दिल्ली की अर्थव्यवस्था को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली के कारोबारियों के लिए यह एक बड़ा मौका होगा, उनके लिए अपना कारोबार बढ़ाने का मौका होगा। दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने का यह एक बड़ा अवसर होगा। यह हजारों नौकरियां पैदा करेगा।

calender
06 July 2022, 12:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो