Delhi: 'एलजी से सीधे मिलने वाले आदेश को बंद करें', सीएम केजरीवाल ने अधिकारियों को दिया निर्देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच टकराव रूकने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने अपने अपने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एलजी से सीधे मिलने वाले आदेश को लेना बंद कर दें।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच टकराव रूकने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने अपने अपने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एलजी से सीधे मिलने वाले आदेश को लेना बंद कर दें।

शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल के मंत्रियों ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह एलजी सक्सेना से आदेश लेना बंद कर दें। इस संबध में दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों ने अपने विभागों के सचिव को निर्देश दिए कि ट्रांजेक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स (टीबीआर) का सख्ती से पालन किया जाए और एलजी वीके सक्सेना से मिलने वाले किसी भी तरह के सीधे आदेश को लेकर मंत्री को सूचित करें।

टीबीआर के नियम 57 का उल्लंघन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रियों को इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना के सीधे आदेशों को लागू करना असंवैधानिक है और यह ट्रांजेक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स (टीबीआर) के नियम 57 का उल्लंघन है। इसके साथ ही एलजी द्वारा दिया जाना वाला कोई भी आदेश संविधान और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक नहीं है।

एलजी और मुख्यमंत्री के बीच बढ़ता विवाद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को एलजी वीके सक्सेना पर निशाना साधते हुए दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि एलजी को दिल्ली की बदतर होती कानून व्यवस्था को लेकर कदम उठाने चाहिए। सीएम केजरीवला ने नेब सराय पुलिस थाना क्षेत्र में 75 साल की महिला की हत्या के संबंध में मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए ट्वीट किया, माननीय एलजी साहब, कृपया शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में कुछ करें। लोगों को दुख हुआ जब कल आपने कहा कि आप दिल्ली की कानून व्यवस्था से संतुष्ट हैं।

दरअसल, बुधवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस के उपायुक्तों के साथ राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की थी। बैठक के बाद एलजी ने कहा था कि दिल्ली पुलिस चुनौतियों के बावजूद सराहनीय कार्य कर रही है। इसके बाद ही एजली और सीएम केजरीवाल के बीच ट्विटर पर टकराव शुरू हो गया था। इससे पहले दिल्ली सरकार ने एलजी पर दिल्ली आबकारी नीति मामले को लेकर तो कभी बीजेपी के लिए काम करने का आरोप लगाया है।

calender
24 February 2023, 07:28 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो