दिल्लीवासियों को यातायात में होगी परेशानी, जनक सेतु फ्लाईओवर 3 हफ्ते के लिए हुआ बंद

बुधवार 1 फरवरी को जनक सेतु फ्लाईओवर के एक हिस्से को बंद कर दिया दया है। जहां पर रिपेसरिंग का काम चल रहा है। आपको बता दें कि फ्लाईओवर के पिलर्स पर सालों से दरारें पड़ रही हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देश की राजधानी में ट्रैफिक जाम एक बहुत बड़ी समस्या है। सुबह के समय देख लो या फिर शाम को दिल्ली की सड़कों पर जाम आम बात हो गई है। लंबे समय से आश्रम फ्लाईओवर की मरम्मत का काम चल रहा है। जिसके कारण लाजपत नगर और सफदरगंज की तरफ जाने वाले लोगों को ओखला मंडी के रास्ते से आना-जाना करने पड़ रहा है। अब दिल्ली वालों को एक रूट पर जाम की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल दिल्ली कैंट रेलवे लाइन पर जनक सेतु पर तिलक नगर सी/ डब्लू की ओर मरम्मत का काम चल रहा है। बुधवार 1 फरवरी को जनक सेतु फ्लाईओवर के एक हिस्से को बंद कर दिया दया है। जहां पर रिपेसरिंग का काम चल रहा है। आपको बता दें कि फ्लाईओवर के पिलर्स पर सालों से दरारें पड़ रही हैं। जिसके कारण एक खंभा पूरी तरह डैमेज हो गया है। इसकी मरम्मत के लिए पीडब्लूडी ने फ्लाईओवर को आगामी 3 हफ्ते लिए बंद कर दिया है।

जो लोगों अगले 20 दिनों तक धौलाकुआं से जनकपुरी, लाजवंती गार्डन, मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया और वेस्ट दिल्ली के आसपास के इलाकों में जाने काफी परेशानी हो सकती है। धौलाकुआं से वेस्ट दिल्ली जाने के लिए रूट डायर्वट किया गया है। कल दोपहर 12 बजे इस फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया। जिसके कारण लोगों को बहुत परेशानी हुई। इतनी ही नहीं घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। जनक सेतु फ्लाईओवर को बंद करने से पहले लोक निर्माण विभाग और ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जानकारी नहीं दी गई थी।

रूट किया गया डायवर्ट

ट्रैफिक पुलिस ने वेस्ट दिल्ली जाने वालों के लिए रूट डायवर्ट कर एडवाइजरी जारी की है। इसके लिए पंखा रोड होते हुए व सागरपुर फ्लाईओवर के रास्त वेस्ट दिल्ली जा सकते हैं।

calender
02 February 2023, 01:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो