प्राधिकरण एवं यातायात पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी झेलना पड़ रहा जाम का झाम

शहर में यातायात को सुचारू रखने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण तथा यातायात पुलिस ने नाकाफी प्रयास किए हैं। मुख्य मार्गों से रेड लाइट हटाकर यू-टर्न की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को जाम की समस्या से न जूझाना पड़े।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नोएडा। शहर में यातायात को सुचारू रखने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण तथा यातायात पुलिस ने नाकाफी प्रयास किए हैं। मुख्य मार्गों से रेड लाइट हटाकर यू-टर्न की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को जाम की समस्या से न जूझाना पड़े। इतना ही नहीं आवश्यकता के अनुसार सड़को पर जगह-जगह ओवर ब्रिज भी बनाये गये हैं। इस सबके बावजूद भी जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। 

इसका मुख्य कारण लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का अभाव है। जल्दबाजी के कारण लोग ओवर ब्रिज का उपयोग न करके सीधे डिवाइडर को लांघकर सड़क पार करते हैं। जिसके कारण यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति पनप जाती है। N.H-24 से सैक्टर-71 को जोड़ने वाले अति व्यस्ततम रोड पर सबसे अधिक जाम रहता है। इसमें भी सैक्टर-59 चौराहा प्रमुख है। यहां चूंकि पहले रेड लाइट थी, जिसे हटाकर यू-टर्न बनाया गया और पैदल चलने वालों के लिए ओवर ब्रिज बनाया गया है। 

इसके बाद भी लोग ओवर ब्रिज का उपयोग न करके डिवाइडर को लांघकर सड़क पार करते हैं। सैक्टर-59 मेट्रो स्टेशन पर तो ये हालात हैं कि यहां तो डिवाइडर को ही काटकर रास्ता बना रखा है। लोग यहां से सड़क पार करते हैं, जिसके कारण भयंकर जाम की स्थिति पनप जाती है। इसके लिए यातायात पुलिस एवं सामाजिक संगठनों को पहल करते हुए लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लानी होगी। वरना यह समस्या शहर के अन्य मार्गों पर भी पनप का यातायात को बाधित करेगी।

Topics

calender
12 July 2022, 08:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो