लोकसभा उपचुनाव जीत के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ पहली बार गोरखपुर पहुंचे

समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर कर दिया। लोकसभा उपचुनाव में भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को पछाड़ा

Janbhawana Times

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे आजमगढ़ के नवनिर्माण निर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लिया तथा ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि पर मत्था भी टेका। समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर कर दिया। लोकसभा उपचुनाव में भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को पछाड़ा था। बता दें कि निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को आठ हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी है।

 

इस जीत के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ पहली बार गोरखपुर पहुंचे हैं। यहां आते ही उन्होंने बाबा गोरखनाथ के मंदिर में माथा टेका है। इसके बाद निरहुआ एडी मॉल विजय चौक जाएंगे। वहां उनके आगमन पर स्वागत की भव्य तैयारी है। इसके बाद वह भाजपा कार्यकताओं के साथ फिल्म देखेंगे।

आपको बता दें कि आजमगढ़ लोकसभा सीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे से खाली हुई थी। आजमगढ़ सपा का मजबूत किला माना जाता था। इस सीट पर भाजपा की जीत 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा संकेत है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो