डॉं. मणिक साहा त्रिपुरा के होंगे नए सीएम, बिप्लब देब बन सकते है प्रदेश अध्यक्ष

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा आज राज्यपाल एसएन आर्य को सौंपा। कल बिप्लब देब ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी

Janbhawana Times
Janbhawana Times

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा आज राज्यपाल एसएन आर्य को सौंपा। कल बिप्लब देब ने गृह मंत्री अमित शाह से  मुलाकात की थी, लेकिन आज इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। त्रिपुरा में कई भाजपा विधायक बिप्लब देब से नाराज चल रहे थे और इसकी गूंज हाईकमान तक भी पहु्ंची थी। इस्तीफा देने के बाद देब ने कहा कि पीएम मोदी से मेरी बात हुई है व गृह मंत्री से मेंरी मुलाकात हुई थी। 

त्रिपुरा में बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद अब बीजेपी ने मणिक साहा को नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में साहा के नाम पर मुहर लगाई गई। बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद कई नामों की चर्चा चल रही थी। जिनमें मणिक साहा का नाम भी शामिल था।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में त्रिपुरा में हैं। बिप्लब कुमार देब की जगह लेने वाले नए नेता की घोषणा आज शाम की जाएगी। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिप्लब देब के नेतृत्व में पिछले 4 सालों में राज्य में काफी विकास हुआ है। आज उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

बिप्लब देव के इस्तीफे के साथ ही राज्य में नए सीएम के चेहरे को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि डॉ. माणिक साहा, उप मुख्यमंत्री जिष्णु देब बर्मन और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक का नाम नए सीएम को लेकर सबसे ऊपर आ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर सीएम बनते है तो बिप्लब  देव को राज्यसभा भेजा जा सकता है।

Topics

calender
14 May 2022, 05:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो