गोरखपुर में दो गुटों के आपसी विवाद के चलते, बाइक सवार बदमाशों ने की किन्नर पर कर दी फायरिंग

गोरखपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ इलाके की सीमा निर्धरण को लेकर किन्नरों के दो गुटों में बड़ा विवाद हो गया। जिसके चलते घर जा रही एक किन्नर पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से फायरिंग कर दी। जिसमें दो गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है।

Poonam Chaudhary

आये दिन कई खुलेआम भयानक हादसे होते रहते हैं। आज के समय में कोई किसी को जान लेने से पहले एक बार कहता तक नहीं है। ऐसे ही एक मामला गोरखपुर से सुनने को मिल रहा है। जहाँ दो गुटों के बीच हुए घमासान विवाद में एक किन्नर को गोली मार दी। पीड़िता किन्नर की पहचना तान्या नाम से हुई है जिसकी उम्र करीबन 35 साल है।

तान्या नामक पीड़ित किन्नर के एक विवाद के दौरान पीठ में जो गोलियां लग गयी है। जिसको तत्काल ही हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जहाँ पर उसको बीआरडी (BRD) मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। डॉक्टर्स की माने तो पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सहजनवा थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया की किन्नरों के दो गुटों में अपने इलाके की सीमा निर्धारित करने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। जिसके चलते यह घटना हो गयी। उन्होंने पुलिस को सूचित करते हुए बताया की कुछ अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। जिनपर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर मौजूद CCTV कैमरा की फुटेज की जाँच पुलिस ने शुरू कर दी है।

ऐसे की बदमाशों ने फायरिंग

जानकारी के मुताबिक बताया गया की पीड़िता अपने घर की ओर जा रही थी। वह जैसे ही कार में बैठी तो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस कारण उसको दो गोलियां लग गयी। जिसके बाद उसको जल्दी - जल्दी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट करवाया गया। जहाँ उसको बीआरडी (BRD) मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। 17 गोरखपुर में किन्नरों के दो गुटों पर इलाके की सीमा को लेकर आपसी विवाद छिड़ गया था।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag