आश्रम फ्लाईओवर बंद होने के कारण घंटों लग रहा जाम, आवागमन में लोगों को हो रही है परेशानी

फरीदाबाद से नोएडा, गाजियाबाद जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा लाजपत नगर की तरफ से नोएडा की साइड जाने वाले लोगों को भी घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर कई दिनों से बंद है। जिसकी वजह से यहां घंटों जाम लग रहा है। दरअसल आश्रम फ्लाईओवर पर कनेक्टिंग रोड का काम चल रहा है। जिसके कारण इस फ्लाईओवर को अभी बंद किया हुआ है। फरीदाबाद से नोएडा, गाजियाबाद जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा लाजपत नगर की तरफ से नोएडा की साइड जाने वाले लोगों को भी घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है।

वीकेंड पर तो स्थिति बहुत खराब हो जाती है। यहां पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती है। 30 मिनट के रास्ते को कवर करने में 1 से डेढ़ घंटा लग रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है और वैकल्पिक रूट भी बताएं हैं जिससे उन्हें परेशानी न हो। आलम ये है कि शनिवार और रविवार को ज्यादातर लोगों के ऑफिस की छुट्टी रहती है उसके बाद भी इस रास्ते पर जाम लग रहा है।

आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से लोग ज्यादा इसलिए परेशान हैं क्योंकि 1.5 किलोमीटर का ये फ्लाईओवर साउथ दिल्ली से नोएडा के रास्ते को जोड़ता है। फरीदाबाद जाने वाले लोग भी इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। पुरानी दिल्ली से बदरपुर और फरीदाबाद के लिए भी ये फ्लाईओवर अहम है। इसलिए लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। आपको बता दें कि 21 जनवरी की सुबह सीवी रमन मार्ग पर भारी जाम लगा हुआ था। शाहीन बाग और सरिता विहार के पास भी सुबह करीब 8 बजे ट्रैफिक लगा हुआ था।

45 दिन बंद रहेगा फ्लाईओवर

आश्रम फ्लाईओवर 45 दिनों तक बंद रहेगा। लोगों को थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा प्रॉब्लम से निकलने के लिए। दरअसल यह रिंग रोड पर आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन बन रहा है जिसे को आश्रम फ्लाइओवर से जोड़ा जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए यातायात से संबंधित 2 एडवाइजरी जारी की है और कर वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने को कहा है।

calender
21 January 2023, 01:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो