फरीदाबाद: स्मार्ट शहर में कूड़े का ढेर, शहर की जनता का दुर्गन्ध से बुरा हाल

फरीदाबाद शहर पूरी तरह कूड़े से पटा पड़ा है। जिसे हटाने के लिए नगर निगम कमिश्नर या अन्य अधिकारियों ने कोई पहल नहीं की। कूड़े के ढेर से आम लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता- सुनील चौधरी (फरीदाबाद, हरियाणा)

हरियाणा। फरीदाबाद शहर पूरी तरह कूड़े से पटा पड़ा है। जिसे हटाने के लिए नगर निगम कमिश्नर या अन्य अधिकारियों ने कोई पहल नहीं की। कूड़े के ढेर से आम लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि नगर निगम कर्मचारी हड़ताल पर भी हैं।

ऐसे में शहर में हर जगह कूड़ा ही कूड़ा नजर आता है। कूड़े के ढेर अलग-अलग जगहों पर पड़े हुए हैं। जिससे न जाने कितनी जहरीली गैस उत्पन्न होती है, जो वातावरण और मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जानलेवा डेंगू, मलेरिया के मच्छर भी यही इस गंदगी में पनप रहे हैं।

जिसको साफ कराने के लिए फरीदाबाद शहर की जनता ने हरियाणा सरकार और फरीदाबाद प्रशासन से गुहार लगाई हैं। ताकि उन्हें स्वच्छ वातावरण मिले। आपकी स्क्रीन पर दिखाई दे रहा नजारा फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के मेन मार्केट्स का है।

जहां कूड़े के ढेर के कारण शहर की शोभा खराब बनी हुई है। गंदगी का मुख्य कारण घर-घर कूड़ा कलेक्शन शत-प्रतिशत न हो पाना, कूड़ा उठाने के लिए पर्याप्त संसाधन न होना, सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग न हो पाना और कूड़ा निस्तारण के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होना आदि है।

नगर निगम सफाई को लेकर गंभीर नहीं है। शहर के कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इससे आम लोगों को परेशानी होती है। ऐसे लगता नहीं कि साफ-सफाई को लेकर काम हो रहा है। नगर निगम के पास संसाधनों की कमी है।

कूड़ा निस्तारण पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। ऐसे में स्वच्छता सर्वे में अच्छी रैंकिंग की बात करना ही गलत है। ऐसे में स्थानीयों का कहना है कि हमें इस गंदगी से मुक्ति चाहिए।

calender
29 October 2022, 05:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो