फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बच्चों को दवाई पिलाकर किया पल्स पोलियो का शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने की जिला फरीदाबाद में 0 से 5 साल तक के बच्चों को प्लस पोलियो ड्राप्स पिलाकर अभियान की शुरुआत की, उन्होंने कहा कि भारत पोलियो मुक्त बनाए रखना जरूरी है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता: सुनील चौधरी (फरीदाबाद, हरियाणा)

हरियाणा: कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने की जिला फरीदाबाद में 0 से 5 साल तक के बच्चों को प्लस पोलियो ड्राप्स पिलाकर अभियान की शुरुआत की, उन्होंने कहा कि भारत पोलियो मुक्त बनाए रखना जरूरी है।

हरियाणा के परिवहन,खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज रविवार को जिला फरीदाबाद के लिए बल्लबगढ़ के एम्स अस्पताल की शाखा से प्लस पोलियो अभियान का ड्राप्स बच्चों को पिला कर शुभारंभ करवाया।

प्रदेश परिवहन मंत्री ने पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत के मौके पर नन्हे बच्चों को पल्स पोलियो खुराक पिलाई। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की भारत पोलियो मुक्त है। लेकिन भविष्य में यह बीमारी फिर से देश में न आए उसके लिए ये अभियान जरूरी है।

उन्होंने सभी लोगो से अपील करते हुए कहा कि वे 0 से 5 साल तक आयु के सभी बच्चो को यह पल्स पोलियो खुराक जरूर पिलाएं। जिससे देश को स्वस्थ रखने में योगदान के भागीदार बनें। इसके बाद परिवहन मंत्री ने स्थानीय सेक्टर - 3 के सरकारी अस्पताल एफआरयू - 2 में भी बच्चो को पोलियो ड्राप्स की दवा पिलाई।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने एफआरयू - 2 सेक्टर - 3 को हरियाणा भर के अस्पतालों में बेहतर कार्य प्रणाली में प्रथम स्थान मिलने पर सभी स्टाफ को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद जिला में करीब पौने चार लाख बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक की ड्राप्स पिलाई जाएगी।

उन्होंने डॉक्टर से भी अपील की है कि वे इमानदारी के साथ डॉक्टर का फर्ज निभाएं और अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज दें। उन्होंने कहा कि यह पोलियो ड्राप्स अभियान दिल्ली सहित हरियाणा के चुनिंदा शहरों में चलाया गया है।

calender
18 September 2022, 02:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो