score Card

फरीदाबाद: गरीबों का राशन डकारने वाले 2 डिपो धारकों को सीएम फ्लाइंग ने धर दबोचा, मामला दर्ज कर की गिरफ्तारी

फरीदाबाद सीएम फ्लाइंग को एक गुप्त सूचना मिली कि जवाहर कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद में वेद प्रकाश के नाम एक सरकारी राशन की दुकान अलाट है

संबाददाता: सुनील चौधरी (हरियाणा)

हरियाणा: फरीदाबाद सीएम फ्लाइंग को एक गुप्त सूचना मिली कि जवाहर कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद में वेद प्रकाश के नाम एक सरकारी राशन की दुकान अलाट है। जिसको परमानंद उर्फ भोला नामक व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा है।

राशन डिपो संचालक द्वारा सरकारी राशन के गेहूं को प्राइवेट प्लास्टिक बैगों में भरकर स्थानीय बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही है। यदि रेड की जाए तो सरकारी राशन के गेहूं की कालाबाजारी का मामला सामने आ सकता है।

प्राप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद के साथ वेद प्रकाश उपरोक्त के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया गया। रिकॉर्ड अनुसार इस राशन डिपो पर केवल 91 बैग 45.5 क्विंटल गेहूं होने चाहिए थे।

लेकिन वहां पर 91 बैगो के अतिरिक्त 265 बैग ( 132.5 क्विंटल) सरकारी राशन का गेहूं अधिक रखा मिला। 265 बैगों में से 106 बैग गेहूं को कालाबाजारी के लिए अन्य प्लास्टिक बैगों में भरकर रख हुआ था। इस बारे राशन डिपो पर मौजूद परमानंद भोला कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इस संबंध में निरीक्षक खाद्य एवम आपूर्ति विभाग फरीदाबाद की तहरीर पर स्थानीय पुलिस थाना सारण में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कराया गया है। मौके से परमानंद उर्फ भोला को हिरासत में लेते हुए 265 बैग सरकारी राशन के गेहूं को भी कब्जे में ले लिया गया है, और आगे इनसे जुड़े लोगों के खिलाफ भी जांच की जाएगी।

calender
16 September 2022, 05:05 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag