फरीदाबाद: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंधे कत्ल के आरोपी को नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में पुलिस ने अंधे कत्ल के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी मनोज ने महिला के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने उपरान्त हत्या की वारदात को अंजाम दिया था

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट- सुनील चौधरी (फरीदाबाद, हरियाणा)

हरियाणा। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में पुलिस ने अंधे कत्ल के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी मनोज ने महिला के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने उपरान्त हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी फरीदाबाद मे दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। वारदात के बाद आरोपी छिपता-छिपाता नेपाल भागने की फिराक मे था। हत्या की वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच की 4 टीमे कार्य कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से सटे फरीदाबाद में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है, बता दें कि 8 नवम्बर की शाम को करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 7 के गुरूद्वारे के पीछे पार्क के पास एक औरत की लाश पड़ी है।

सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर डी.सी.पी. बल्लभगढ, डी.सी.पी क्राइम, ए.सी.पी क्राइम, क्राइम ब्रांच की टीम एफ.एस.एल की टीम व थाना प्रबंधक सैक्टर 7 घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और पब्लिक मैन विशाल की शिकायत पर थाना सेक्टर 8 मे हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डी.सी.पी क्राईम मुकेश महलो़त्रा के निर्देश पर क्राईम ब्रांच की 4 टीम सी.आई.ए द्वारा आरोपी की धर-पकड के लिए विभिन्न पहलुओ से जांच को आगे बढ़ाया। घटनास्थल के आस-पास के कई किलो मीटर तक के सी.सी.टी.वी कैमरे की फुटेज खंगाले गए।

आस-पास के लोगो से पूछताछ की गई, और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। नतीजा जल्द ही आरोपी को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया गिफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मनोज निवासी जिला सैमका, सेक्टर 12 फरीदाबाद के रूप में हुई है।

आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है, दिनांक 07.11.2022 की शाम को वह सेक्टर 17 फरीदाबाद से काम करके सेक्टर 7 फरीदाबाद की तरफ जा रहा था। उसे एस.आर.एस. मॉल के पास बने एक पार्क में एक औरत बैठी दिखाई दी, शराब के नशे की वजह से उस औरत को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। बात चीत करने के मकसद से वह उसके पास चला गया।

बात ही बात में पता चला उस औरत का उसके पति के साथ झगड़ा होने के कारण वह यहां आकर बैठी है। आरोपी ने महिला को विश्वास में लेने के लिए सहानुभूति जताते हुए मीठी-मीठी बाते करने लगा। आरोपी महिला को सेक्टर 7 गुरूद्वारे के पीछे सुनसान जगह पर ले गया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना डाले।

जब महिला जोर से चिल्लाई तो आरोपी को लगा कि कोई शोर सुन कर आ ना जाए, इसलिए महिला का सिर दीवार में दे मारा तथा चुन्नी से महिला का गला घोट दिया और मौके से फरार हो गया। आरोपी को आज अदालत से पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

calender
21 November 2022, 05:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो