पंजाब के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा किसान आंदोलन, पाठ्यक्रम पर विचार कर रही मान सरकार

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश में करीब डेढ़ साल तक किसान आंदोलन चला था। अब पंजाब सरकार किसान आंदोलन को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार, किसान आंदोलन को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी जानकारी दी है।

Lalit Hudda

बता दें कि लंबे समय से अध्यापक संघ की ओर से किसान आंदोलन को स्कूलों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाए जाने की मांग की जा रही है। इस पर अध्यापक संघ का कहना है कि किसान आंदोलन के बारे में पढ़ने से बच्चों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और मूल्यों के बारे में पता चलेगा।

अध्यपक संघ का कहना है कि किसान आंदोलन के बारे में पढ़ कर बच्चों को पता चलेगा कि कैसे नागरिकों ने एकजुट होकर सरकार की किसान विरोधी नितियों का सामना किया और कैसे इस आंदोलन के चलते केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिया था।

calender
28 December 2022, 08:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो