एयर इंडिया विमान हादसे में पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन, जानिए म्यांमार से लेकर गुजरात तक का उनका सफर

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया है. जानिए उनके राजनीतिक सफर के बारे में.

calender

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार कारण बेहद चिंताजनक है. दरअसल, गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गई. विमान में कुल 242 लोग सवार थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लिस्ट में विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है.

हादसे की जानकारी

यह दुर्घटना सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के पांच मिनट के भीतर हुई. विमान ने ‘Mayday’ सिग्नल भेजा और अहमदाबाद के मेघानी नगर क्षेत्र में एक इमारत से टकरा गया. इसके बाद विमान में आग लग गई और पूरे इलाके में घना काला धुआं फैल गया. शुरुआती रिपोर्ट्स में तकनीकी खराबी की बात सामने आ रही है. टेकऑफ के तुरंत बाद विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था.

विजय रूपाणी की स्थिति अस्पष्ट

फ्लाइट की पैसेंजर लिस्ट में विजय रूपाणी का नाम सीट नंबर 2D पर दर्ज है. हालांकि, अब तक उनकी स्थिति को लेकर न तो सरकार और न ही उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिससे अनिश्चितता बनी हुई है.

विजय रूपाणी का परिचय

विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार में हुआ था. वे 2016 में आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे. 2017 में भाजपा की जीत के बाद उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

उनका राजनीतिक सफर

विजय रूपाणी 1998 में राजकोट के मेयर बने. 2006 में राज्यसभा पहुंचे और 2014 में राजकोट पश्चिम से विधायक बने. 2016 से 2021 तक वे गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. वे एक शांत, संगठन-निष्ठ और विवादों से दूर रहने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं. First Updated : Thursday, 12 June 2025