कांग्रेस के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवा भाजपा में शामिल

कांग्रेस के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और मनजिंदर सिंह सिरसा ने मारवा को प्राथमिक

Janbhawana Times
Janbhawana Times

कांग्रेस के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और मनजिंदर सिंह सिरसा ने मारवा को प्राथमिक सदस्यता की पर्ची और पुष्पगुच्छ देकर पार्टी में शामिल कराया।

तारवा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति और कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे ताउम्र भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे। तरविंदर दिल्ली में कांग्रेस के टिकट पर चार बार विधायक रह चुके हैं।

calender
06 July 2022, 01:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो