झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती

झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया और प्रदेश के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (Shibu Soren) की तबीयत बिगड़ गई है। उनको रांची के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

JMM Supremo Shibu Soren admitted to Hospital: झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया और प्रदेश के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (Shibu Soren) की तबीयत बिगड़ गई है। उनको रांची के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, शिबु सोरेन को गुरुवार दोपहर को सांस लेने में दिक्क्त हो रही थी। उनके फेफड़े और किडनी में इन्फ़ेक्सन पाया गया। मेदांता अस्पताल में पांच डॉक्टरों टीम शिबु सोरेन की जांच कर रही है।

मेदांता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अजीत सिंह ने कहा, "सांस फूलने की शिकायत के बाद शिबू सोरेन को एक घंटे पहले अस्पताल ले जाया गया है। पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड प्रारंभिक टेस्ट कर रहा है। उन्हें अभी तक भर्ती नहीं किया गया है, लेकिन टेस्ट किया जा रहा है।"

लगभग 80 साल के शिबू सोरेन तीन बार झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। फिलहाल उनके बेटे हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम हैं। इसी महीने शिबू सोरेन अपने बेटे हेमंत के साथ धनबाद की एक रैली में गए थे। यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए शिक्षा और कृषि में सुधार की बात की थी।

calender
09 February 2023, 05:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो