गाजियाबाद: 11 वर्षीय बच्चे पर पिटबुल ब्रीड के डॉग ने किया जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम से मामला सामने आया है। जहां सेक्टर 23 संजय नगर में रहने वाले पुष्प त्यागी नामक 11 वर्षीय बच्चे पर पिटबुल ब्रीड के डॉग ने जानलेवा हमला किया है।

Vishal Rana
Vishal Rana

उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम से मामला सामने आया है। जहां सेक्टर 23 संजय नगर में रहने वाले पुष्प त्यागी नामक 11 वर्षीय बच्चे पर पिटबुल ब्रीड के डॉग ने जानलेवा हमला किया है। कुत्ते ने हमला इतना जानलेवा किया कि बच्चे के चेहरे पर करीब 200 टांके आए है। यह पहला मामला नहीं है जब किसी पालतू कुत्ते ने अपने ही मालिक पर जानलेवा हमला किया हो।

बताते चले पिट बुल को कुत्तों की कैटेगरी में सबसे खतरनाक माना जाता है इस नस्ल के कुत्तो की पकड़ काफी मजबूत होती है। अगर उनके जबड़े में एक बार कोई चीज आ जाए तो ये उसको काटे बिना नहीं छोड़ते है। आज के समय में पिट बुल नस्ल के कुत्तों को पालने का लोगों में क्रेज भी बढ़ गया है ऐसे में आपको सतर्क भी रहना चाहिए। इस घटना से परिजनों में काफी रोष है।

भारत में बच्चे खेलते हैं इस तरह से कुत्तों का खुला छोड़ देना बेहद ही गलत है पर बच्चों को अपना शिकार बना लेते हैं। जानकारी से पता चला कि, संजय नगर सेक्टर 23 में सुभाष त्यागी ने भी बिना रजिस्ट्रेशन कराए कुत्ते को अवैध रूप से पाल रखा था जिनके ऊपर भी नगर निगम ने ₹5000 का दंड लगाया गया है। निगम ऐसी कार्रवाई लगातार कर रहा है।

Topics

calender
09 September 2022, 08:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो