पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सरकार देगी बस सेवा: सीएम भगवंत मान
सीएम भगवंत मान ट्वीट कर लिखा अब पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सरकार देगी बस सेवा अभिभावकों होंगे चिंतामुक्त
पंजाब सरकार राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को लाने और ले जाने लिए प्राइवेट स्कूलों की तरह बस सेवा शुरू करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को पटियाला के टाउन स्थित सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल में पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (PTM) में यह घोषणा की।
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਭਵਿੱਖ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਹੀ ਸਾਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਹੈ। ਇਸੇ ਲਈ @BhagwantMann ਸਰਕਾਰ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ 'ਚ ਪੜ੍ਹਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਏਗੀ ਬੱਸ ਸਰਵਿਸ!
— AAP Punjab (@AAPPunjab) December 25, 2022
GPS System ਨਾਲ ਲੈਸ ਇਹ ਬੱਸਾਂ ਮਾਪਿਆਂ ਨੂੰ ਕਰਨਗੀਆਂ ਚਿੰਤਾ ਮੁਕਤ! pic.twitter.com/8lmwS0CoM6
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को स्कूल आने में काफी परेशानी होती है। बसें जीपीएस सुविधा से लैस होंगी। अभिभावक स्मार्ट फोन पर बस को ट्रैक कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन पंजाब के भविष्य की रक्षा करना है।
सोर्स-ट्विटर
और ये भी पढ़े-
हमारे छात्र आने वाले समय में देश के निर्माता होंगेः सीएम भगवंत मान