गुजरातः भाजपा में शामिल हो सकते है आप विधायक भूपत भाई

गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लग सकता है। जानकारी के मुताबिक, आप के नवनिर्वाचित विधायक भूपत भाई भायाणी जल्द भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लग सकता है। जानकारी के मुताबिक, आप के नवनिर्वाचित विधायक भूपत भाई भायाणी जल्द भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते है।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा में शामिल होने को लेकर भूपत भाई भायाणी की बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है। बता दें कि भूपत भाई विसवादार विधानसभा सीट से आप के टिकट पर चुनाव जीते हैं। वहीं भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच आप विधायक ने आरएसएस की तारीफ की है।

भूपत भाई ने कहा कि "मैं बचपन से आरएसएस के साथ हूं। आरएसएस अच्छा संगठन है। ये ऐतिहासिक जनादेश है। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सीआर पाटिल का ऐतिहासिक जनादेश है। मैं इस जनादेश का सम्मान करता हूं। मैं नरेंद्र मोदी को पसंद करता हूं। आज भी पसंद करता हूं। वे देश के गौरव हैं। मेरे क्षेत्र की जनता कहेगी तो मैं बीजेपी से जुड़ जाऊंगा।"

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भूपत भाई भायाणी भापजा छोड़कर आप में शामिल हो गए थे। आप पार्टी ने उन्हें विसवादार सीट से टिकट दिया, जबकि इस सीट से भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए हर्षद रिबाडिया को टिकट दिया था।

गुजरात की विसवादार सीट से आप के भूपत भाई ने भाजपा के हर्षद रिबाडिया को 6,904 वोटों से हराया है। वहीं भूपत भायाणी को 65,675 वोट मिले। जबकि हर्षद रिबाडिया को 58,771 वोट मिले थे। अब भूपत भाई भाजपा में शामिल होने की खबरों को लेकर चर्चाओं में हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag