ग्वालियर: सिपाही ने दहेज के लिए पत्नी को पीटा, घर से निकाला, एफआइआर दर्ज

यूनिवर्सिटी थाने में पदस्थ एक सिपाही ने पत्नी को दहेज के लिए पीटा। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। फिर महिला ने मायके वालों को सूचना दी। इसके बाद यह लोग पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत लेकर पहुंचे

Janbhawana Times

संबाददाता- पीयूष बिरथरिया (ग्वालियर, मध्यप्रदेश)

मध्यप्रदेश। यूनिवर्सिटी थाने में पदस्थ एक सिपाही ने पत्नी को दहेज के लिए पीटा। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। फिर महिला ने मायके वालों को सूचना दी। इसके बाद यह लोग पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत लेकर पहुंचे। इस मामले में माधोगंज पुलिस ने तत्काल एफआइआर दर्ज की।

इस मामले की शिकायत एसएसपी अमित सांघी तक भी पहुंची है। इसके चलते सिपाही पर विभागी कार्रवाई भी हाे सकती है। माधोगंज थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि माधोगंज क्षेत्र में रहने वाला अनुराग राजावत मप्र पुलिस में आरक्षक है। उसकी पोस्टिंग अभी यूनिवर्सिटी थाने में है।

उसकी पत्नी ने थाने आकर शिकायत दी कि उसका पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता है। उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता और उसके स्वजनों ने पुलिस अधिकारियों तक भी यह शिकायत की। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला लाया गया। रविवार रात को अनुराग राजावत पर दहेज प्रताड़ना व अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag