हरियाणा: फरीदाबाद में आज फिर चला पुलिस प्रशासन और नगर निगम का पीला पंजा

फरीदाबाद में आज फिर चला पुलिस प्रशासन और नगर निगम का पीला पंजा सेक्टर 7 थाना अंतर्गत नामी नशा तस्कर माया और उसके दो लड़कों की अवैध संपत्ति पर पुलिस और निगम का चला पीला पंजा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता: सुनील चौधरी (फरीदाबाद, हरियाणा)

हरियाणा: फरीदाबाद में आज फिर चला पुलिस प्रशासन और नगर निगम का पीला पंजा सेक्टर 7 थाना अंतर्गत नामी नशा तस्कर माया और उसके दो लड़कों की अवैध संपत्ति पर पुलिस और निगम का चला पीला पंजा।

दरअसल आपको बता दें फरीदाबाद पुलिस लगातार कुख्यात अपराधी और नामी नशा तस्करों की अवैध संपत्ति को तहस-नहस करने में लगी हुई है, इससे साफ जाहिर है कि उत्तर प्रदेश की तरह हरियाणा में भी अब अपराधियों पर मनोहर लाल खट्टर का हंटर चल रहा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का हंटर फरीदाबाद में चलता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल आपको बता दें पिछले कई दिनों से लगातार फरीदाबाद पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधी और नशे के कारोबारियों की अवैध संपत्ति पर पुलिस और नगर निगम का पीला पंजा चल रहा है।

ऐसा लग रहा है मानो आप हरियाणा में नहीं बल्कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश में मौजूद है। क्योंकि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब हरियाणा के अंदर भी मोस्ट वांटेड अपराधी और नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलता हुआ नजर आ रहा है।

आपको बता दें पिछले 3 दिनों से लगातार फरीदाबाद के नामी बदमाश और नामी नशा तस्करों की अवैध संपत्ति को नगर निगम और पुलिस प्रशासन मिलकर नेस्तनाबूद करने में लगे हुए है। इसी कड़ी में आज भी फरीदाबाद के सेक्टर 7 थाना के अंतर्गत नामी नशा तस्कर माया नाम की महिला और उसके दो लड़कों की अवैध संपत्ति पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने मिलकर तोड़फोड़ कार्यवाही की। इससे पहले भी पुलिस कौशल गैंग के गुर्गे नीरज फरीद पुरिया और उससे पहले मनोज मंगरिया गैंग के गुर्गे जावेद की भी अवैध संपत्ति पर तोड़फोड़ की कार्यवाही फरीदाबाद पुलिस की ओर से की जा चुकी है।

calender
17 September 2022, 01:22 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो