इश्क के जाल में उलझी जिंदगी, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता कैसे बना खतरा मर्डर मिस्ट्री?

मैनपुरी में इंस्टाग्राम पर बनी मित्रता के बाद शादी और उधारी के विवाद में 52 वर्षीय महिला रानी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद, मुख्य आरोपी अरुण राजपूत को गिरफ्तार किया गया है.

Manpuri murder case: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 52 वर्षीय रानी नामक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी 26 वर्षीय अरुण राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी अरुण कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी और मृतका करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर जुड़े थे. दोनों ने दो महीने पहले फोन नंबर एक्सचेंज किया और कई बार मिले. हत्या के पीछे शादी का दबाव और उधारी का विवाद सामने आया है. पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोपी से शादी करने और 1-1.5 लाख रुपये की उधारी वापस लेने की मांग की, जिससे आरोपी तनाव में था. मौका पाकर उसने महिला का गला उसके दुपट्टे से घोंटकर हत्या कर दी और मोबाइल फोन व सिम कार्ड छीन लिए. मृतक महिला चार बच्चों की मां थीं और इंस्टाग्राम फिल्टर का उपयोग कर खुद को युवा दिखाती थीं. एसपी ने कहा कि आरोपी ने शादी से इनकार किया और हत्या को अंजाम दिया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो