पूर्णिया की रैली में तेजस्वी यादव ने BJP पर प्रहार करते हुए बोले- 'भाजपा में कोई लीडर नहीं सब डीलर है'

बिहार के पूर्णिया में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर महागठबंधन का आज पहला बड़ा महाजुटान हो रहा है शहर के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली आयोजित की गई है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और वाम दलों के नेता मंच पर मौजूद है। इस रैली में लालू प्रसाद यादव

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

बिहार के पूर्णिया में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर महागठबंधन का आज पहला बड़ा महाजुटान हो रहा है शहर के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली आयोजित की गई है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और वाम दलों के नेता मंच पर मौजूद है।

इस रैली में लालू प्रसाद यादव  को वर्चुअली से जोड़ा गया है। पूर्णिया में महागठबंधन की जनसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जब तक हम एक हैं तब तक हमें (महागठबंधन) कोई नहीं तोड़ सकता। हमें देश को बचाना है। हमें अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बचाना है। इस बार भाजपा सरकार हारेगी। बिहार में महागठबंधन की जीत होगी।

RSS के इशारे पर भाजपा: लालू यादव

RJP के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादन ने कहा कि 2014 में ही हमने कहा था कि अगले चुनाव में भारत रहेगा या टूटेगा। आज स्थिति देख ही रहे है। भाजपा कोई पार्टी नहीं है यह RSS का एक चेहरा है। भाजपा और RSS घोर आरक्षण विरोधी संगठन है। जो RSS चाहती है वहीं भाजपा करती है। हमारा देश गरीबी की कगार पर है औऱ तानाशाही चरम पर है। RSS के इशारो पर नरेंद्र मोदी काम कर रहे है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है और संविधान की उपेक्षा की जा रही है। हम सभी को एक होकर मुकाबला करने और देश को बचाने के लिए परिश्रम करना चाहिए। हम एकजुट रहेंगे तो हमारा भारत रहेगा।

भाजपा लीडर नही डीलर है: तेजस्वी यादव

पूर्णिया में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा ये BJP के लोग लीडर नहीं है। भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं। इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि रंगभूमि मैदान में 2014 में नरेद्र मोदी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था। यह जुमला था जो बिहार में काम करने वाला नहीं है। 2022 में पक्के मकान बना देंगे, 2 करोड़ रोजगार देंगे। ऐसा कोई काम नहीं हुआ। अभी देश का बजट आया उसमें बिहार को कुछ नही मिला।

calender
25 February 2023, 02:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो