खेल अवसंरचना के समर्पण में अनुराग ठाकुर बोले- पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे लाजवाब

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आर्थिक विकास को बढ़ाने के लिए शुक्रवार को तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। जिसका शुभारंभ पीएम मोदी ने किया था। 9 फरवरी से चालू हुआ था जो कि 12 फरवरी तक था आज इस आयोजन का अंतिम दिन इस मौक पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तीसरे दिन केंद्रीय मंत्री

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आर्थिक विकास को बढ़ाने के लिए शुक्रवार को तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। जिसका शुभारंभ पीएम मोदी ने किया था। 9 फरवरी से चालू हुआ था जो कि 12 फरवरी तक था आज इस आयोजन का अंतिम दिन इस मौक पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तीसरे दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मीडिया से बात करते हुए बोले कि यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विभिन्न क्षेत्रों में रिकॉर्ड स्तर का निवेश आ रहा है। यह नए और विकासशील उत्तर प्रदेश की तस्वीर दिखाता है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में कई क्षेत्रों में रिकॉर्ड तोड़ निवेश आ रहा है। उत्तर प्रदेश CM ने न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश के अन्य राज्य के खिलाड़ियों का भी सम्मान किया और उन्हें कैश प्राइज़ दिया। 

खेल अवसंरचना के समर्पण में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया में बेटियों ने सबसे ज्यादा रिकॉर्ड तोड़े। हर क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही हैं। पहले कहते थे पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेल को प्राथमिकता नहीं दी जाती थी। अब कहते हैं पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे लाजवाब। उन्होंने कहा कि  नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लखनऊ में पहले 160 बेड का होस्टल था अब हमने 300 बेड का होस्टल बनाया, इससे खिलाड़ियों को सुविधा और देश के लिए मेडल जीतने का मौका मिलेगा। इस बार खेलो इंडिया में भारोत्तोलन में 19 नेशनल रिकॉर्ड टुटे हैं।

calender
12 February 2023, 11:30 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो