उत्तराखंड में 76 स्थानों पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

संपूर्ण विश्व में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाना है। इस वर्ष आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश की 75 हेरिटेज स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित करने के

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संपूर्ण विश्व में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाना है। इस वर्ष आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश की 75 हेरिटेज स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नैनीताल, केदारनाथ धाम एवं हर की पौड़ी हरिद्वार को राष्ट्रीय महत्व के उन 75 विशिष्ट स्थलों में चयनित किया गया है, जबकि एक और आयोजन ऋषिकेश में चिदानंद मुनि के आश्रम में गंगा तट पर आयोजित किया जाएगा।

जिनमें अंतर-राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम भारत सरकार के स्तर से आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत केदारनाथ धाम, नैनीताल व हर की पैड़ी में योग दिवस का कार्यक्रम भारत सरकार के मंत्रालय क्रमश: मत्स्य मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय एवं पंचायती राज्य मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। शनिवार को सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा, डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इसमें आयुष विभाग के मुख्य वित्त अधिकारी विवेक स्वरूप, निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं उत्तराखंड डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी सहित आयुष विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सचिव ने निर्देश दिए गए कि परमार्थ निकेतन में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन की समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही प्रदेश के 75 अन्य चयनित स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियां भी जनपद स्तर से पूर्ण कर ली जाएं। आयुष व स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित की गई समस्त हेल्थ एवं वेलनेस केंद्रों में भी 21 जून के दिन प्रात: 7.00 से 8 बजे के मध्य योग सत्र कराते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री के देश के ग्राम प्रधानों को जारी संदेश को आयुष चिकित्सालयों के माध्यम से सभी ग्राम प्रधानों तक पहुंचाने एवं सभी हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में 21 जून के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

calender
11 June 2022, 02:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो