जबलपुर: भारतीय रेल के कर्मचारियों ने अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ खोला मोर्चा

पश्चिम मध्य रेल जोन के जबलपुर स्थित कोचिंग डिपो के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता- रोहित नैय्यर (जबलपुर, मध्यप्रदेश)

मध्यप्रदेश। देश की अर्थ-व्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली भारतीय रेल के कर्मचारियों ने जबलपुर में अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते पश्चिम मध्य रेल जोन के जबलपुर स्थित कोचिंग डिपो के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है।

भूख हड़ताल पर बैठे रेलवे कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। जबलपुर के कोचिंग डिपो में रेलवे कोच के मेंटेनेंस का काम करने वाले कर्मचारियों का आरोप है कि कोचिंग डिपो में ट्रेनों के मेंटनेंस में इस्तेमाल होने वाले सामानों की कमी है। जिसके चलते उन्हें दूसरी ट्रेनों के डिब्बो से सामान खोलकर खराब कोच की मरम्मत करना पड़ती है।

इसके अलावा डिपो में काम करने वाले कर्मचारियों को मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते उन्होंने कई बार अपनी समस्याएं रेलवे अधिकारियों के सामने भी रखी। लेकिन अधिकारी उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है, बार-बार शिकायत करने पर अधिकारी मानसिक तौर से प्रताड़ित करते हैं।

ऐसे हालातों में काम करना मुश्किल हो रहा है, यही कारण है कि उन्हें मजबूरी में परेशान होकर भूख हड़ताल करने का निर्णय लेना पड़ा हैं। नाराज कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, और समस्याओ से निजात नहीं मिलता है, वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेगें।

calender
12 October 2022, 12:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो