Jharkhand: इस शहर के लोगों की कमजोर हो रही है किडनी, ये है वजह

झारखंड के जमशेदपुर शहर में किडनी डायलिसिस कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। साल 2021 में सदर अस्पताल में 58 डायलिसिस हुई थी। वहीं अब 2022 में 833 मरीजों की डायलिसिस हो चुकी है।

Janbhawana Times

जानकारी के मुताबिक, एमजीएम अस्पताल में 2021 में करीब 1500 डायलिसिस हुई थी। लेकिन साल 2022 में इसकी संख्या बढ़कर तीन हजार हो गई है। बता दें कि दो वर्षों में किडनी डायलिसिस कराने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसका मुख्य कारण है किडनी से संबंधित बीमारियां डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर आदि।

डायलिसिस की प्रक्रिया को तब अपनाया जाता है जब किसी व्यक्ति के गुर्दे सही से काम नहीं कर रहे होते हैं। गुर्दे से जुड़े रोगों, लंबे समय से मधुमेह के रोगी, उच्च रक्तचाप जैसी स्थितियों में कई बार डायलसिस की आवश्यकता पड़ती है।

calender
17 December 2022, 04:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो