कौशांबी: शादी की खुशी में दूल्हे ने कई राउंड की फायरिंग, FIR दर्ज, पुलिस दूल्हे राजा की खोज में

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के एक दुल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हा कार से उतरने के बाद कई राउंड फायरिंग करता नजर आ रहा है। दूल्हे राजा की अपनी शादी में इतने मगन हो गए थे की न कुछ सोचते समझते कई राउंड फायरिंग पे फायरिंग ठोक दी।

calender

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के एक दुल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हा कार से उतरने के बाद कई राउंड फायरिंग करता नजर आ रहा है। दूल्हे राजा की अपनी शादी में इतने मगन हो गए थे की न कुछ सोचते समझते कई राउंड फायरिंग पे फायरिंग ठोक दी।

यह मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के पट्टीपर गांव से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दूल्हे का नाम हर्ष बताया जा रहा है। यह उसका वीडियो 10 फरवरी का है। वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस करारी थाना के पुलिस ने दुल्हे के नाम पर एफआईआर दर्ज कर लिया है और पुलिस अब दूल्हे राजा की खोज में लग गई है।

 

वीडियोग्राफर को जमकर पीटा इस मामले पर पीड़ित वीडियोग्राफर ने बताया कि करारी थाना क्षेत्र के पट्टीपर गांव में बरात आई थी। वह कार्यक्रम का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान दूल्हे कार से उतरता है और बगल के आदमी से लोड हथियार उसे थमा देता है। दूल्हे ने कई राउंड फायरिंग की।

आरोप है कि वी़डियोग्रॉफर से नाराज होकर दुल्हे के साथी ने फ्रोटोग्राफर से नाराज होकर उसके साथ गाली गलौज कर ली और मारपीट की। मामले में वीडियो ग्राफर ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है औऱ मामले की जांच शुरू कर दी है।

First Updated : Sunday, 12 February 2023