score Card

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर दिया संकेत, बन सकते है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में नए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के नाम की अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर राजनीतिक तौर पर एक बड़ा संकेत दे दिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए लिखा कि संगठन सरकार से बड़ा है! इस ट्वीट से उन्होंने अपने इशारे को लेकर जोर भी दिया। यही कारण है कि केशव ने अपने इस ट्वीट को ट्विटर अकाउंट पर पिन भी किया है।

केशव मौर्य के इस ट्वीट के बाद यूपी में नए प्रदेश अध्यक्ष के पद की झलक साफ दिख रही है। उनके इस ट्वीट के तरह तरह के मायने निकल रहे है। दरअसल, भाजपा यूपी में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश कर रही है। पार्टी पिछले करीब पांच माह से इस पर मंथन कर रही है। ऐसे में पार्टी एक ऐसे चेहरे की तलाश कर रही है, जो साल 2024 के लोकसभा चुनाव में संगठन को मजबूती प्रदान कर सके।

भाजपा ने हाल ही में प्रदेश में नए संगठन महामंत्री को नियुक्त किया है। अब पार्टी अध्यक्ष की तलाश को भी जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है। भापजा पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी को अध्यक्ष के रूप में एक ऐसे चेहरे की तलाश है, जो लोकप्रिय हो और अनुभवी भी हो। साथ ही संगठन को साथ लेकर चलने वाला हो। इसके अलावा भाजपा यूपी में कास्ट फैक्टर का भी ध्यान रख रही है।

अभी तक माना जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य ही प्रदेश अध्यक्ष के लिए फिट बैठ रहे है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं ये भी है कि भाजपा पार्टी ब्राह्मण और दलित चेहरे पर विचार कर रही है, लेकिन इसकी संभावनाएं कम ही नजर आ रही है।

calender
21 August 2022, 08:06 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag