कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में मिला 3 महीने का नवजात शिशु

धर्मनगरी कहे जाने वाले कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब समाजसेवी हरपाल ने एक नवजात शिशु को लावारिस अवस्था में पड़ा देखा

Janbhawana Times

संबाददाता: राजीव मेहता (कुरुक्षेत्र)

कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर तड़के तीन माह का मासूम लड़का मिलने से मची सनसनी। 

धर्मनगरी कहे जाने वाले कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब समाजसेवी हरपाल ने एक नवजात शिशु को लावारिस अवस्था में पड़ा देखा।

उसके बाद समाजसेवी हरपाल ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, तो आदर्श थाना पुलिस ने मासूम बच्चे को अपने कब्जे में लेकर अभिभावकों की तलाश आरम्भ कर दी है।

के यू के आदर्श थाने में केडीबी महिला कर्मचारी बच्चे की देखभाल कर उसको दूध पिला रही है। वहीं जानकारी मिलते ही 3 महीने के मासूम को गोद लेने वालों इच्छुकों का ताता लगा हुआ है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो