केरल में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत 26.25 लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा

केरल में आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा के तहत घरों पर 26.25 लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने बयान में कहा कि कुदंबश्री स्वयं सहायता समूहों ने खादी और कपास

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

केरल में आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा के तहत घरों पर 26.25 लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने बयान में कहा कि कुदंबश्री स्वयं सहायता समूहों ने खादी और कपास सामग्री के निर्माण को प्राथमिकता के साथ अपने स्थानीय क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज को विकेन्द्रीकृत तरीके से सिलना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाना उन लोगों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वशासन और सामान्य शिक्षा विभागों को नोडल विभागों के रूप में सौंपा गया है और जिला कलेक्टरों को झंडों का वितरण समय पर पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन स्थित संस्कृति केंद्र में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव की तीसरी राष्ट्रीय समिति की बैठक में भी शामिल हुए।

calender
07 August 2022, 03:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो