लखीमपुर खीरी: BJP ने उपचुनाव में दिवंगत MLA अरविंद गिरि के बेटे को दिया टिकट, 3 नवंबर को होगा चुनाव

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भाजपा ने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरीको उम्मीदवार घोषित कर दिया है। उपचुनाव के लिए 3 नवम्बर को मतदान

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

संवाददाता- प्रभाकर शर्मा

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भाजपा ने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरीको उम्मीदवार घोषित कर दिया है। उपचुनाव के लिए 3 नवम्बर को मतदान होगा, व 6 सितंबर को अरविद गिरी का दिल का पड़ने से निधन हो गया था। जिसके बाद उपचुनाव में उनके पुत्र अमन गिरि भाग्य आजमा रहे है।

हालांकि अमन गिरि के टिकट पाने की राह में भाजपा की आंतरिक गुटबाजी भी सामने आ गई थी। गोला से ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी. क्षेत्रीय कार्य समिति ठाकुर प्रसाद गंगवार व ईश्वरदीन वर्मा ने भी उपचुनाव में टिकट की दावेदारी करते हुए भाजपा जिला शंकर सिंह लोधी को आवेदन सौपा था। उधर सपा के गोला उपचुनाव में विनय तिवारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

सपा के पत्याशी विनय तिवारी पिछले 22 सालों से स्थानीय राजनीति में एक्टिव है। नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव से शुरूआत करने वाले विनय 3 बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके है। 2012 में वह जीते भी थे। अखिलेश यादव ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

calender
08 October 2022, 05:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो