लखीमपुर हिंसा : पुलिस ने अखिलेश यादव को किया रिहा

लखीमपुर हिंसा : पुलिस ने अखिलेश यादव को किया रिहा

Lalit Hudda
Lalit Hudda

रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद विपक्षी पार्टीयों के नेताओं में लखीमपुर खीरी जाने की होड़ मच गई। इसी बीच आज सुबह 8:30 बजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखीमपुर के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने उनको लखनऊ में ही गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद अखिलेश अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। बता दे, अखिलेश लखीमपुर जाना चाहते थे।

लेकिन पुलिस उनको हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले गई थी। जिसके बाद अब उनको पुलिस ने रिहा कर दिया है। मगर इस मामले को लेकर सियासत लगातार बढ़ती जा रही है। इस मामले से जुड़े तमाम वीडियों सामने आ रहे है। जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच यूपी STF को सौंप दी है।

.
calender
04 October 2021, 09:14 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो