score Card

अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, 154 लोग हुए गिरफ्तार

अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन जारी कर रही है अब तक इस मामले में 154 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

वारिस दे पंजाब का प्रमुख अमृतपाल सिंह लगातार पांचवे दिन पुलिस से बच कर फरार चल रहे है। पुलिस अमृतपाल को पकड़ने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चल रही है और साथ ही कई स्थानों पर दबिश दे रही है। इस बीच पंजाब पुलिस ने कल यानी मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य में शांति और सद्भाव को भंग करने के लिए 154 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक (IGP) मुख्यालय सुखचैन गिन ने बताया कि राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए कुल 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब में स्थिति को साधारण बनाए रखने के लिए पुलिस काम कर रही है। उन्होंने सीधा कहा कि राज्य में स्थिति पूरी तरह से स्थिर और नियंत्रण में है।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि 'पुलिस की मौजूदगी में अमृतपाल कैसे हुआ फरार? यानी अमृतपाल को योजना की जानकारी थी। मुझे पंजाब और केंद्र सरकार दोनों की मंशा पर शक है। इसके पीछे कोई साजिश है। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और खालिस्तान की बात करनी चाहिए लेकिन पंजाब के निर्दोष युवाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

पुलिस महानिरीक्षण (IGP) मुख्यालय सुखचैन गिल ने बताया कि भगोड़ा अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) और गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के कोशिश किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में पंजाब पुलिस को अन्य राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों का पूरी सहायता मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। IGP ने अलग- अलग लुक वाले अमृतपाल की फोटो साझा करते लोगों से फरार अमृतपाल के ठिकाने का खुलासा करने की अपील की।

पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि 'उन्हें (अमृतपाल सिंह) अमृतसर में उनके गांव से गिरफ्तार किया जा सकता था लेकिन ऑपरेशन जालंधर इलाके में जालंधर उपचुनाव को देखते हुए किया गया था. यह सब एक रणनीति के तहत हुआ... हम यहां उनका (मुख्यमंत्री मान का) इस्तीफा मांगने आए हैं।

 पंजाब के मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि "पहले कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल उन्हें (अमृतपाल सिंह को) गिरफ्तार करने की बात कह रहे थे और हमें बेकार बता रहे थे लेकिन अब जब हम कार्रवाई कर रहे हैं तो वे ऐसा कह रहे हैं। सभी को इसका समर्थन करना चाहिए। पंजाब के लोग देख रहे हैं और 99% लोग इससे खुश हैं।

calender
22 March 2023, 11:24 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag