बर्बाद कर दूंगा...बांदा में लव जिहाद का शिकार हुई युवती, मुस्लिम लड़के ने किडनैप कर किया निकाह, अब दे रहा धमकी
Banda Love Jihad: बांदा में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम लड़के ने गांव के ही एक ब्राह्मण लड़की को किडनैप करके ले गया और उससे निकाह कर लिया.वहीं अब इंस्टाग्राम पर निकाहनामा वायरल कर बर्बाद करने की धमकी दे रहा है.

Banda Love Jihad: बांदा में एक लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती को गांव का हीं एक मुस्लिम युवक किडनैप करके ले गया और बाद में उसके साथ निकाह कर इंस्टाग्राम में निकाह नाम का दस्तावेज लगाकर वायरल कर रहा है. साथ ही युवक अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में बदला लेने जैसी बात लिख रहा है और बर्बाद करने की धमकी देता नजर आ रहा है. लड़की के परिजनों ने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं.
लव जिहाद का यह मामला गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव का है. यहां एक मुस्लिम युवक ने गांव की रहने वाली एक युवती को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है और उसके बाद निकाह का प्रमाण पत्र बना करके इंस्टाग्राम के माध्यम से वायरल कर दिया है.
मानसिक रूप से बीमार थी ब्राह्मण युवती
परिजनों का कहना है कि शकील नाम का एक युवक जो की पास में ही रहता था, वह युवती को झांसे में भगा ले गया. युवती की मां की माने तो युवती मानसिक पीड़ा से जूझ रही थी. काफी दिनों से उसका दिमाग भी सही नहीं था और वह डिप्रेशन में रहती थी. युवती के चाचा ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी और उसका अभी भी इलाज चल रहा है, 20 मई को बांदा में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान चल रहा था परिजन जब घर से वोट डालने के लिए गए थे इस दौरान फायदा उठाकर के शकील नाम का युवक युवती को अगवा करके अपने साथ ले गया है और अब एक निकाह नामा बनाकर के सोशल मीडिया में वायरल करके बदनाम कर रहा और बर्बाद करने की धमकी दे रहा है.
सोशल मीडिया पर दे रहा बर्बाद करने की धमकी
इतना ही नहीं परिजनों की माने तो लगातार जान से मारने की और बर्बाद कर देने की धमकी भी दे रहा है. इंस्टाग्राम में लगातार पोस्ट डालकर बदला लेने जैसी बात दिखा रहा है. वही शकील ने लगातार कई इंस्टाग्राम में पोस्ट वायरल की है जहां एक पोस्ट में उसने बदला लेने की बात कही है तो वही एक दूसरी पोस्ट में लिखा है कि बर्दाश्त कर सकता हूं तो बर्बाद भी कर सकता हूं. परिजन ऐसी इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर डर रहे हैं कि कहीं उनकी बेटी को मार कर तो नहीं फेंक दिया है. इसके साथ ही अब परिजनों को अन्य पारिवारिक सदस्यों की भी सुरक्षा की चिंता सता रही है, फिलहाल परिजनों ने शकील के खिलाफ गिरवां थाना क्षेत्र में मामला दर्द कर दिया है और कार्यवाही की मांग की है.
अपहरण का मामला दर्ज
मामले की जानकारी देते हुए ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन बेदी ने बताया कि मुस्लिम युवक द्वारा एक ब्राह्मण लड़की को 20 तारीख को मतदान के दिन उसे बहला फुसलाकर भगा के ले गया. जैसे ही हमें जानकारी मिली हम लोग तुरंत गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की. जानकारी मिली कि लड़के ने लड़की से निकाह कर लिया है और इंस्टाग्राम में तरह-तरह की स्टोरियां लगाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रहा है. पुलिस के ऑल अधिकारियों से हमने बातचीत की है उन्होंने टीम गठित कर आगे की कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है.


