लखनऊ: रोडवेज बस में गरीब बच्चों के लिए होंगे स्मार्ट क्लासरूम, मिलेगी मुफ्त शिक्षा

उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब व असमर्थ परिवारों के बच्चों की शिक्षा को लेकर स्पेशल व्यवस्था किए है। शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है। लखनऊ नगर निगम की ओर से वैसे परिवार के बच्चों को शिक्षा से जो़ड़ने की योजना पर काम चल रहा है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब और असमर्थ परिवारों के बच्चों की शिक्षा को लेकर खास इंतजाम किए हैं। शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक बनाने लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है। लखनऊ नगर निगम की ओर से ऐसे परिवार के बच्चों को शिक्षा से जो़ड़ने की योजना पर काम चल रहा है जो बेहद गरीब हैं। अब गरीब बच्चों की भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने का कार्य चल रहा है। सरकार की और से गरीब बच्चों को भिक्षाटन से आजादी दिलाई गई है। इसके लिए रोडवेज बस में गरीब बच्चों के लिए स्मार्ट क्लासरूम का निर्माण किया जाएगा।

जानिए क्या है योजना

गरीब बच्चों को भिक्षा से छुटकारा पाने के लिए बच्चों को अब शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। लखनऊ नगर निगर की ओर से इस प्रकार के 60 बच्चों को चिन्हित किया गया है। इसके लिए स्कूलों के निर्माण की योजना तैयार की गई है। योजना के तहत स्कूल से ऐसे बच्चों को टैग किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब बच्चों के लिए यह एक अच्छा कदम है। अपने बच्चों व परिवार वालों का भीख मागने वाले बच्चों को अब उन्हीं सड़कों पर उन्हें शिक्षित किया जाएगा।ऐसे बच्चों की पहचान कर उनके लिए ये खास योजना बनाई गयी है।

बच्चों को शिक्षा देने के लिए स्मार्ट क्लास कि योजना का निर्माण किया गया है। इसके लिए परिवहन विभाग निगम ने बुधवार को राजधानी लखनऊ आयुक्त को स्मार्ट क्लास संचालन के लिए बस बेचने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। निर्धारित मूल्य पर नगर निगम को जल्द ही बसों को मुहैया करा दिया जाएगा। दरअसल यूपी की राजधानी में कई सालों से भीख मांगने वाले बच्चों को इस प्रकार उन्हे शिक्षा की और जागृत किया जाएगा। 

ये भी पढ़े......

कासगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 8 अंतर्राज्यीय टप्पेबाजों को किया गिरफ्तार

calender
16 December 2022, 01:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो